दतिया विधानसभा उपचुनाव के अंतर्गत सीतापुर मंडल के उपरायं में भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक विशाल जनसभा का आयोजन किया गया। इस जनसभा में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री तुलसी राम सिलवट और पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में भाग लिया और मंच से हुंकार भरी।

"विकास और सुशासन की राजनीति पर जनता ने जताया भरोसा"
जनसभा में उमड़ी अपार भीड़ और कार्यकर्ताओं के जोश को देखते हुए मंत्री तुलसी राम सिलवट ने कहा कि देवतुल्य जनता का यह स्नेह इस बात का स्पष्ट संदेश है कि दतिया ने विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति पर अपना पूर्ण विश्वास जताया है। कार्यकर्ताओं का उत्साह क्षेत्र में पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

"ऐतिहासिक जीत के साथ आगे बढ़ेगी विकास की यात्रा"
मंच से नेताओं ने विश्वास जताया कि इस चुनाव में जनता के आशीर्वाद से भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक विजय दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि दतिया के सर्वांगीण विकास के लिए शुरू की गई योजनाएं और विकास की यह यात्रा बिना रुके इसी तरह निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
Continue With Google
Comments (0)