भोपाल। राजधानी भोपाल के नवनिर्मित निशातपुरा रेलवे स्टेशन के कल (28 जुलाई 2026) होने वाले लोकार्पण की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा किए जाने वाले इस शुभारंभ कार्यक्रम को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने के लिए कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खुद मैदान में उतर आए हैं। उन्होंने तमाम प्रशासनिक और विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर तैयारियों का गहन निरीक्षण किया

अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण
मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने मंडल रेल प्रबंधक (DRM), जिला कलेक्टर, पुलिस और नगर निगम सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंच व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, पार्किंग, और आम जनता के बैठने के इंतजामों का सूक्ष्मता से जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

समयबद्ध और चाक-चौबंद व्यवस्था के निर्देश
निरीक्षण के दौरान मंत्री सारंग ने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की हिदायत दी, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री के हाथों होने जा रहे इस लोकार्पण समारोह में आने वाले नागरिकों और यात्रियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाए और सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं।
Continue With Google
Comments (0)